Maruti Vitara EV: इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में अब मारुति सुजुकी भी अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है। भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति अब अपनी फेमस SUV Vitara को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने वाली है। अगर आप एक ऐसी EV SUV ढूंढ रहे हैं जो दिखने में शानदार हो, रेंज में दमदार हो और कीमत में भी वाजिब हो तो Maruti Vitara EV आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है।
Maruti Vitara EV Motor & Battery
Maruti Vitara EV में मिलने वाली मोटर की बात करें तो इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा जो शानदार परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ ही इसमें एक हाई कैपेसिटी लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा जो लंबी दूरी तय करने में मदद करेगा। रिपोर्ट्स के हिसाब, यह इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया जा सकता है जिससे यह SUV कम समय में फुल चार्ज हो जाएगी।

Maruti Vitara EV Range
अब बात करते हैं इसके रेंज की, जो इस SUV की सबसे खास बात मानी जा रही है। जहां अभी मार्केट में मौजूद कई इलेक्ट्रिक कारें 300-400 किलोमीटर तक की रेंज देती हैं वहीं Maruti Vitara EV में आपको 500 किलोमीटर तक की दमदार रेंज देखने को मिल सकती है। यानी एक बार चार्ज करने के बाद आप लंबी दूरी की ट्रिप भी बेफिक्री से कर सकते हैं।
Maruti Vitara EV Features
Maruti Vitara EV में आपको कई एडवांस और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे। जैसे इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, और ADAS टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
Maruti Vitara EV Price
अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज यानी Maruti Vitara EV की कीमत की। वैसे तो कंपनी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत ₹22 लाख से ₹25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इस कीमत पर यह SUV अपनी रेंज और फीचर्स के साथ मार्केट में एक शानदार ऑप्शन बन सकती है।
अगर आप भी आने वाले समय में एक दमदार इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Maruti Vitara EV को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। इसके शानदार रेंज, फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसे एक बेहतरीन चॉइस बनाते हैं.