Yamaha RX 100: एक बार फिर लौटेगी सड़कों पर धमाकेदार अंदाज में, युवाओं के दिलों की धड़कन बनने को तैयार

Yamaha RX 100: दोस्तों, जब भी बाइक के शौक़ीन लोग पुरानी बाइक्स की बात करते हैं, तो Yamaha RX 100 का नाम सबसे पहले आता है। यह बाइक 80 और 90 के दशक में इंडिया में एक धमाल मचाने वाली बाइक थी, और आज भी इस बाइक का जादू लोगों के दिलों में है। आज हम बात करेंगे इस रेट्रो बाइक के बारे में और देखेंगे क्यों यह बाइक अब भी लोगों के बीच इतनी पॉपुलर है।

Yamaha RX 100 Engine

Yamaha RX 100 का इंजन सच में ग़जब का था। इसमें था 98cc का सिंगल-सिलिंडर, 2-स्टोक इंजन, जो उस वक्त के हिसाब से बहुत पावरफुल था। यह इंजन 11 हॉर्सपावर तक की पावर जनरेट करता था, जो किसी भी युवा राइडर के लिए काफी बेह्तरीन था। इसके साथ ही, बाइक की स्पीड बहुत शानदार थी। 0 से 60 किमी/घंटा का टाइम बेहद कम था और इसका थ्रॉटल रेस्पॉन्स भी बेहतरीन था। यही कारण था कि Yamaha RX 100 को रेसिंग बाइक्स के साथ जोड़कर देखा जाता था।

Yamaha RX 100 Mileage

Yamaha RX 100 उस समय की एक ऐसी बाइक थी जो अच्छे माइलेज के साथ आती थी। जब 2-स्टोक इंजन को लेकर माइलेज की चिंता होती थी, तो Yamaha RX 100 ने इस मिथक को तोड़ दिया। इस बाइक का माइलेज लगभग 35-40 km/l था, जो उस समय की कई दूसरी बाइक्स से बेहतर था। यह माइलेज इसे न केवल राइडर्स के बीच पॉपुलर बनाता था, बल्कि उस समय की पेट्रोल की कीमतों के हिसाब से भी यह बहुत बेहतरीन है.

Yamaha RX 100 Feature

Yamaha RX 100 के फीचर्स बहुत सिंपल थे, लेकिन इसने जो काम किया, वो शानदार था। इस बाइक में आपको सिंगल सीट, स्टाइलिश टैंक पैटर्न, और चंकी टायर मिलते थे। इसके अलावा, बाइक में नॉर्मल स्पीडोमीटर और टैक्वामीटर जैसे साधारण फीचर्स थे, लेकिन वही एक अलग तरह की राइडिंग एक्सपीरियंस देते थे। यानि कि, अगर आप इसे चलाते थे तो हर पल बहुत कूल और मस्त महसूस होता था। इसका ड्यूल-कलर पैटर्न और छोटे लुक्स भी इसे खास बनाते है.

Yamaha RX 100 Price

जब Yamaha RX 100 लॉन्च हुई थी, तब इसकी कीमत लगभग ₹18,000- ₹20,000 के आस-पास थी। उस समय के हिसाब से यह बाइक शानदार डील थी क्योंकि इतनी कीमत में इतनी शानदार स्पीड और पावर मिलने वाली बाइक और कोई नहीं थी। अगर हम आज के हिसाब से देखें, तो इसकी कीमत बहुत कम थी, लेकिन उस समय के हिसाब से यह बाइक एक मिड-रेंज बाइक थी, जिसे आम आदमी भी आसानी से खरीद सकता है

Leave a Comment